क्या भटकना भी होता है कुछ
या सिर्फ डर का एक दूसरा नाम है
क्योंकि
भटके क्या मिल जाए क्या पता
कुछ अपना-सा वजूद
या कुछ खोया-सा हिस्सा
या टूटा हुआ टुकड़ा इतिहास का
जो बता दे हमें कुछ ऐसा
जो ले जाए कुछ ऐसी जगह
जहाँ हम खुदको जानते हैं
खुदको समझते हैं
शायद डर इसी बात का है
क्या भटकना भी होता है कुछ
या डर का एक दूसरा नाम है…
💛
Leave a comment