ज़िंदगी एक दुखों का दरिया है
ज़िंदगी एक खुशियों की पहेली है
लेकिन अगर तुम इसे जी भर कर जियो
तो जिंदगी तुम्हारी एक सहेली है।
ज़िंदगी एक बुरा ख्वाब है
ज़िंदगी एक हँसी सपना है
परन्तु यह कोई नहीं जानता
कौन पराया और कौन अपना है।
ज़िंदगी एक सफर है
ज़िंदगी एक रुकावट है
कहीं हर तरफ सुकून है
कहीं चारों ओर थकावट है।
ज़िंदगी का दुख दिखाए नहीं दिखता
ज़िंदगी की खुशी छुपाए नहीं छुपती
कभी तो दुख में भी रूह हँस पड़ती है
कभी खुशी में भी रूह है दुखती।
ज़िंदगी हंसी है
खुलकर जी लो इसे
कल ये हो न हो
पता है ये किसे।

Leave a comment